तत्काली जारी करने के लिए
जुलाई 31, 2019
विदेश मंत्री पोम्पियो ने आज ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंधों को आगे भी जारी रखने का फैसला किया। आज के इस कदम से ईरान के असैनिक परमाणु कार्यक्रम की निगरानी जारी रखने, परमाणु प्रसार का खतरा कम करने, परमाणु हथियार निर्माण के ‘ब्रेकआउट टाइम’ को कम करने की ईरान की क्षमता को बाधित करने, तथा प्रसार के उद्देश्यों से परमाणु प्रतिष्ठानों के पुनर्निर्माण से ईरान को रोकने में मदद मिलेगी।
दुनिया में आतंकवाद का अग्रणी सरकारी प्रायोजक ईरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को धमकाने और क्षेत्रीय सुरक्षा को जोखिम में डालने के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम का इस्तेमाल जारी रखे हुए है। अमेरिका परमाणु हथियार हासिल करने के ईरान के किसी भी प्रयास को बाधित करने तथा उसकी परमाणु गतिविधियों को काबू में रखने के वास्ते अपने कूटनीतिक और आर्थिक साधनों के पूर्ण उपयोग की प्रतिबद्धता पर दृढ़ता से कायम है। ईरानी शासन जब तक कूटनीति को खारिज़ करना और अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार करना जारी रखता है, उस पर आर्थिक दबाव और उसका कूटनीतिक अलगाव बढ़ता रहेगा।
