, English अमेरिकी विदेश विभाग
प्रेस बयान
माइकल आर. पोम्पियो, विदेश मंत्री
जुलाई 15, 2020
लंबे समय से अमेरिका दुनिया के सर्वाधिक उत्पीड़ित लोगों के लिए आशा की किरण और चुप करा दिए गए लोगों की आवाज़ रहा है। हम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मानवाधिकारों के हनन, दुनिया में सबसे बुरे उल्लंघनों में शामिल, को लेकर विशेष रूप से मुखर रहे हैं।
आज विदेश विभाग चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों के कतिपय कर्मचारियों पर वीज़ा प्रतिबंध लगा रहा है जो दुनिया भर में मानवाधिकारों के हनन में संलग्न शासनों को भौतिक समर्थन प्रदान करते हैं। आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 212(ए)(3)(सी) के तहत एक विदेशी व्यक्ति अमेरिका में प्रवेश के अयोग्य है, यदि विदेश मंत्री के पास ये मानने का आधार हो कि उस विदेशी व्यक्ति के आगमन से “अमेरिका के लिए विदेश नीति संबंधी गंभीर प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं।”
आज की कार्रवाई से प्रभावित कंपनियों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के निगरानी तंत्र के घटक के रूप में काम करने वाली हुवावे शामिल है, जो राजनीतिक असंतुष्टों की आवाज़ को दबाती है तथा शिनजियांग में सामूहिक नज़रबंदी शिविरों को और पूरे चीन में पहुंचाए गए यहां के लोगों से बंधुआ मज़दूरी को संभव बनाती है। हुवावे के कतिपय कर्मचारी मानवाधिकारों का हनन करने वाले सीसीपी शासन को भौतिक समर्थन प्रदान करते हैं।
दुनिया भर की दूरसंचार कंपनियों को ये बात जान लेनी चाहिए: यदि वे हुवावे के साथ व्यापार कर रहे हैं, तो फिर वे मानवाधिकारों का हनन करने वालों के साथ व्यापार कर रहे हैं।
