अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
तत्काल जारी करने के लिए
प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टेगस का बयान
अक्टूबर 13, 2020
अमेरिका पूर्वी भूमध्यसागर के उन इलाक़ों में सर्वेक्षण कार्य दोबारा शुरू करने की तुर्की की 11 अक्टूबर की घोषणा की निंदा करता है, जिन पर कि ग्रीस अपना अधिकार जताता है। तुर्की ने अपनी एकतरफ़ा घोषणा से क्षेत्र में तनाव बढ़ाने और जानबूझकर हमारे नैटो सहयोगियों ग्रीस और तुर्की के बीच अहम तथ्यान्वेषी वार्ताओं के पुनरारंभ की प्रक्रिया को उलझाने का काम किया है।
दबाव बनाने, डराने-धमकाने और सैन्य गतिविधियों से पूर्वी भूमध्य सागर में तनाव की स्थिति ख़त्म नहीं होगी। हम तुर्की से उकसावे की इस सुनियोजित कार्रवाई को रोकने और ग्रीस के साथ तथ्यान्वेषी वार्ताएं तुरंत शुरू करने का आग्रह करते हैं। एकतरफ़ा कार्रवाई विश्वास पैदा नहीं कर सकती है और इससे स्थाई हल नहीं निकलेगा।
