rss

तिब्बती मामलों के लिए अमेरिका के विशेष समन्वयक की नियुक्ति

中文 (中国) 中文 (中国), English English, اردو اردو

अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
प्रेस बयान
माइकल आर. पोम्पियो, विदेश मंत्री
अक्टूबर 14, 2020

 

मुझे लोकतंत्र, मानवाधिकार एवं श्रम मामलों के ब्यूरो में सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ए. डेस्ट्रो को तिब्बती मुद्दों पर अमेरिका के विशेष समन्वयक के रूप में समानांतर नियुक्ति की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

तिब्बती नीति अधिनियम के अनुरूप, विशेष समन्वयक डेस्ट्रो चीन और दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के अमेरिकी प्रयासों की अगुआई करेंगे; तिब्बतियों की अनूठी धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान का संरक्षण करेंगे; और उनके मानवाधिकारों का सम्मान किए जाने के लिए दबाव बनाएंगे। वह तिब्बती शरणार्थियों की मानवीय सहायता ज़रूरतों को पूरा करने और तिब्बती पठार के स्थानीय समुदायों में सतत आर्थिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के अमेरिकी प्रयासों में भी योगदान देंगे।

अमेरिका चीन द्वारा तिब्बती समुदाय के दमन को लेकर चिंतित है, जिसमें सार्थक स्वायत्तता का अभाव, तिब्बती इलाक़ों में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति और चीन के भीतर तिब्बतियों की धार्मिक स्वतंत्रता एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर गंभीर पाबंदियों के मुद्दे शामिल हैं।

विशेष समन्वयक डेस्ट्रो इन मुद्दों के समाधान के लिए तिब्बती नेताओं तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करेंगे। वह दुनिया भर में तिब्बती प्रवासियों, तथा धर्म या आस्था की स्वतंत्रता समेत विभिन्न मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए आवाज़ उठाने वाले उनके साहसी कार्यकर्ताओं से विदेश विभाग के जुड़ाव और समर्थन को भी आगे बढ़ाएंगे।


यह अनुवाद एक शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेजी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।
ईमेल अपडेट्स
अपडेट्स के लिए साइन-अप करने या अपने सब्सक्राइबर प्राथमिकताओं तक पहुंचने के लिए कृपया नीचे अपनी संपर्क जानकारी डालें