rss

अल क़ायदा को वित्तीय सुविधा देने वाले पर अमेरिकी प्रतिबंध

العربية العربية, English English, اردو اردو

अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
प्रेस बयान
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो का बयान
अक्टूबर 19, 2020

 

अमेरिका ने आज अल क़ायदा के अभियानों को मध्य पूर्व और पूरी दुनिया में मदद करने वाले वित्तीय एवं व्यवस्था संबंधी नेटवर्क को बाधित करने का काम जारी रखते हुए उसे वित्तीय सुविधा प्रदान करने वाले एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। अहमद लुक़मान तालिब को कार्यकारी आदेश 13224 के तहत अल क़ायदा को भौतिक देने, उसे प्रायोजित करने, अथवा उसके लिए वित्तीय या भौतिक मदद प्रदान करने, अथवा उसे सामान या सेवा उपलब्ध कराने या इसके लिए समर्थन देने के कारण प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही, तालिब एंड संस कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है जो तालिब के स्वामित्व में या उसके द्वारा नियंत्रित या निर्देशित है।

अहमद लुक़मान तालिब अल क़ायदा के उद्देश्यों की पूर्ति के वास्ते उसके लिए परिचालन एवं सुविधाएं प्रदान करने की गतिविधियों में शामिल है।

तालिब एंड संस प्रोप्राइटरी लिमिटेड ऑस्ट्रेलिया स्थित एक रत्न कंपनी है जो अहमद लुक़मान तालिब के स्वामित्व वाली या उसके द्वारा नियंत्रित या निर्देशित है। तालिब का अनेक देशों में वित्तीय लेनदेन रहा है, और रत्न के व्यवसाय में होने के कारण वह अल क़ायदा के फ़ायदे के वास्ते धन के अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरण में सक्षम था।

अमेरिका ने दुनिया भर में अल क़ायदा के समर्थन नेटवर्क को कमज़ोर करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हम अल क़ायदा की आतंकवादी गतिविधियों और उन्हें समर्थन देने वालों को निशाना बनाने के अपने प्रयासों को कम नहीं करेंगे।


यह अनुवाद एक शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेजी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।
ईमेल अपडेट्स
अपडेट्स के लिए साइन-अप करने या अपने सब्सक्राइबर प्राथमिकताओं तक पहुंचने के लिए कृपया नीचे अपनी संपर्क जानकारी डालें