संचालक: नमस्ते, मैं दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के लिए कार्यकारी सहायक विदेश मंत्री राजदूत एलिस वेल्स के साथ इस वर्चुअल प्रेस ब्रीफ़िंग में पत्रकारों का स्वागत करता हूं। राजदूत वेल्स, आज हमारे साथ जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, और शुरूआती टिप्पणी के लिये मैं आपको आमंत्रित करता हूं।
अमेरिकी लोगों की उदारता और अमेरिकी सरकार द्वारा उठाए गए क़दमों के कारण कोविड-19 महामारी को लेकर अमेरिका निरंतर वैश्विक नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है। अमेरिकी जनता ने 10 बिलियन डॉलर से अधिक की सहायता दी है जो कोविड-19 के खिलाफ़ वैश्विक प्रयासों में मददगार साबित होगी, और हम ये सुनिश्चित करना जारी रख रहे हैं कि इस संबंध में अमेरिका की भारी वित्तीय सहायता और वैज्ञानिक प्रयास दुनिया भर में कोविड-19 से लड़ाई का केंद्रीय और समन्वित भाग बने रहें।
चीन तेज़ी से कम होते उन देशों में से एक है जोकि महान एयर का स्वागत करते हैं, जो ईरान के लिए दुनिया भर में हथियारों और आतंकवादियों को ढोने का काम करती है। इस तरह के सहयोग के साथ परिणाम जुड़ा होता है।
अफ़ग़ानिस्तान में सुलह के लिए विशेष प्रतिनिधि ज़लमय खलीलज़ाद 17 मई को दोहा और काबुल की यात्रा पर रवाना हुए। दोहा में राजदूत खलीलज़ाद तालिबान प्रतिनिधियों से मिलकर अमेरिका-तालिबान समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे और हिंसा में उल्लेखनीय कमी समेत अंतर्-अफ़ग़ान वार्ताओं की शुरुआत के लिए आवश्यक क़दमों पर ज़ोर देंगे।
विदेश विभाग ने विशेष रूप से चीन में धार्मिक स्वतंत्रता को प्रोत्साहन और संरक्षण देने को प्राथमिकता दी है, जहां सभी धर्मों के लोगों को गंभीर दमन और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसी मिशन के तहत, 17 मई को, हमने 25 वर्ष पहले 11वें पंचेन लामा गेधुन चोयक्यी न्यीमा के लापता होने की घटना को याद किया, जो 1995 में चीन स रकार द्वारा छह साल की उम्र में अगवा किए जाने के बाद से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं।
निम्नांकित पाठ प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टेगस के हवाले से है:
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो ने आज अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी और राष्ट्रीय सुलह की उच्च परिषद के नए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला से बात की।
अमेरिका चीन से जुड़े साइबर किरदारों और ग़ैर-पारंपरिक तत्वों द्वारा कोविड-19 अनुसंधान से जुड़ी बौद्धिक संपदा और डेटा चुराने के प्रयासों की निंदा करता है। उल्लेखनीय है कि संघीय जांच ब्यूरो और होमलैंड सुरक्षा विभाग की साइबर सुरक्षा एवं आधारभूत ढांचा सुरक्षा एजेंसी ने 13 मई 2020 को जारी चेतावनी में इसका ज़िक्र किया था।
अमेरिकी विदेश विभाग, अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी परिसंपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफ़एसी) और अमेरिकी तटरक्षक सेना ने प्रतिबंधों से बचने के कपटपूर्ण नौवहन तरीक़ों के खिलाफ़ समुद्रीय उद्योग तथा ऊर्जा एवं धातु सेक्टरों में सक्रिय कंपनियों को सतर्क करने के लिए एक वैश्विक परामर्श जारी किया है, जिसमें ईरान, उत्तर कोरिया और सीरिया पर ज़ोर दिया गया है।
विदेश विभाग ने कल कांग्रेस को सूचित किया कि हथियार निर्यात नियंत्रण क़ानून की धारा 40ए(ए) के तहत ईरान, उत्तर कोरिया, सीरिया, वेनेज़ुएला और क्यूबा को 2019 में अमेरिकी आतंकवाद निरोधक प्रयासों में “पूर्ण सहयोग नहीं करने वाले” देशों के रूप में सत्यापित किया गया है। ये 2015 के बाद पहला साल है जब क्यूबा को पूर्ण सहयोग नहीं करने वाले देश के रूप
11 मई 1995 को परमाणु हथियारों के अप्रसार की संधि, जिसे अप्रसार संधि या एनपीटी कहा जाता है, से जुड़े राष्ट्रों ने संधि को अनिश्चित काल के लिए लागू रखने का फ़ैसला किया था। एनपीटी 1970 में 25 वर्षों की आरंभिक अवधि के लिए प्रभावी हुई थी। इस तरह 1995 के एनपीटी समीक्षा एवं विस्तार सम्मेलन के सामने दो सवाल थे: क्या संधि का आगे विस्तार किया जाए, और यदि ऐसा किया जाता है तो एक निश्चित अवधि के लिए या अनिश्चित काल के लिए।