विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो ने आज वाशिंगटन, डी.सी
श्री गिलिगन: ये सब बहुत विस्तृत है, है न? (हंसी।) सुप्रभात। मेरा नाम टॉम गिलिगन है। मैं हूवर संस्थान का निदेशक हू। मैं चाहता हूं – मुझे आप सभी को अमेरिका के प्रधान राजनयिक का संदेश सुनने के लिए स्वागत करते हुए अपार हर्ष हो रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी को राष्ट्रीय दासता और मानव तस्करी रोकथाम माह घोषित किया है। वैश्विक अनुमानों के अनुसार मानव तस्करी के शिकार लोगों – वयस्क और बच्चे – की संख्या 24.9 मिलियन तक है। मानव तस्कर अपना शिकार बने लोगों को जीवन, स्वतंत्रता और सुख की तलाश के अविच्छिन्न अधिकारों के उपभोग से वंचित कर देते हैं जोकि हमारे राष्ट्र के संस्थापक सिद्धांतों की अवमानना है।
महामहिम सुल्तान क़बूस के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मैं महामहिम को व्यक्तिगत रूप से जानता था और उनकी प्रशंसा करता था, और वह ओमानी जनता और ओमानी-अमेरिकी मित्रता को प्यार करते थे। हम उनके परिवार और ओमान की जनता के लिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
राष्ट्रपति: जब तक मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं, ईरान को कभी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सुप्रभात। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है: अमेरिकी लोगों को अत्यंत आभारी और खुश होना चाहिए कि ईरानी शासन के कल रात के हमले में किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा। हमारी कोई जनहानि नहीं हुई, हमारे सारे सैनिक सुरक्षित हैं, और हमारे सैन्य ठिकानों को बस न्यूनतम क्षति पहुंची।
विदेश मंत्री माइकल आर पॉम्पियो ने आज क़तर के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन रहमान अल थानी से फ़ोन पर बात की. बातचीत में मध्य पूर्व में ईरान की ओर से जारी भड़काने वाली कार्रवाई और धमकी पर चर्चा हुई.
विदेश मंत्री माइकल आर पॉम्पियो ने आज भारत के विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर से फ़ोन पर बात की.
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो ने इराक़ में काम कर रहे अमेरिकी कर्मियों की जान पर बने ख़तरे को देखते हुए क़ासिम सुलेमानी को ख़त्म करने का रक्षात्मक कदम उठाने के राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया फ़ैसले पर चर्चा के लिए आज पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा से बातचीत की।
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो ने इराक़ में तैनात अमेरिकी कर्मियों की जान पर बने ख़तरे को देखते हुए क़ासिम सुलेमानी को ख़त्म करने का रक्षात्मक कदम उठाने के राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया फैसले पर चर्चा के लिए अफग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ ग़नी के साथ बातचीत की।
राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने अमेरिका द्वारा विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किए गए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प-क़ुद्स बलों के प्रमुख क़ासिम सुलेमानी को मार कर मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी कर्मियों की रक्षा के लिए निर्णायक रक्षात्मक कार्रवाई की है।