“मुझे सचमुच विश्वास है कि हमारे दोनों राष्ट्रों के पास अपने लोगों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वास्तव में पूरी दुनिया की भलाई के लिए मिलकर आगे बढ़ने का अत्यंत अनूठा अवसर है।” – अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, जून 12, 2019
अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए 16 से 18 जुलाई तक वाशिंगटन, डी.सी. स्थित अमेरिकी विदेश विभाग में दूसरे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन करेंगे। दुनिया में सभी के लिए धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना 21वीं सदी की निर्णायक चुनौतियों में से एक है, जो इस प्रशासन की विदेश नीति की शीर्ष प्राथमिकताओं में से है।
व्हाइट हाउस ने आज ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय पर प्रतिबंधों के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी किया और उससे जुड़े लोगों पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने की मंज़ूरी दी है। यह कार्रवाई 40 वर्षों से अमेरिका और इसके मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध आतंक और आक्रामक गतिविधियों में लिप्त ईरानी शासन के खिलाफ ट्रंप प्रशासन के अधिकतम दबाव अभियान के तहत की गई है। अभी हाल ही में उसने अमेरिका के एक चालकरहित विमान को निशाना बनाया और अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन के खिलाफ़ हमलों को अंजाम दिया।
विदेश मंत्री पोम्पियो क्षेत्रीय और आपसी महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने, तथा मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा लक्ष्य की दिशा में प्रगति के वास्ते प्रमुख देशों के साथ साझेदारी को विस्तृत और गहन बनाने के लिए 23 से 30 जून तक सऊदी अरब, यूएई, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे।
विदेश मंत्री पोम्पियो: नमस्कार, आप सभी को। इस विस्तृत दौरे पर निकलने से पहले मैं कुछ बातें कहना चाहता हूं।
“ईरान के नेता जानते हैं कि सच्चाई ख़तरनाक होती है। इसलिए रिकॉर्ड को सही करना महत्वपूर्ण है।
विदेश मंत्री पोम्पियो: आप सभी को नमस्कार। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के वास्ते विदेश विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन के बारे में बात करने के लिए आज यहां उपस्थित होकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है।
विदेश मंत्री पोम्पियो: सुप्रभात। आप सभी का स्वागत है।
सर्वप्रथम, मैं आज यहां उपस्थित लोगों के बीच मानव तस्करी से बचाए गए व्यक्तियों का
विश्व शरणार्थी दिवस पर हम संघर्ष और उत्पीड़न के कारण अपने घरों से पलायन को विवश लाखों शरणार्थियों की दयनीय स्थिति को महसूस करते हैं, और इन सर्वाधिक कमज़ोर लोगों को जीवन-रक्षक सहायता प्रदान करने की
विदेश मंत्री पोम्पियो: नमस्कार। अमेरिका सरकार का ये आकलन है कि ओमान की खाड़ी में आज हुए हमलों के लिए ईरान ज़िम्मेवार है।