हम हांगकांग सरकार द्वारा 1 अक्टूबर को 80 से अधिक लोगों को मनमाने तरीक़े से गिरफ़्तार किए जाने पर आक्रोशित हैं। हांगकांग की स्थिरता और समृद्धि सभा करने के अधिकार, अभिव्यक्ति की आज़ादी और अन्य मौलिक स्वतंत्रताओं का सम्मान किए जाने पर निर्भर करती है।
दो वर्ष पहले संयुक्तराष्ट्र महासभा में अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएड) ने ग्लोबल एक्सीलेरेटर टू एंड ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) कार्यक्रम शुरू किया था, जो दुनिया के सबसे ख़तरनाक संचारी रोग से लड़ने का हमारा नया तरीक़ा था।
महामहिम शेख़ सबा अल अहमद अल सबा के निधन की ख़बर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। हम उऩके परिवार और कुवैत की जनता के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। आज के समृद्ध और आधुनिक कुवैत राष्ट्र के निर्माण में उनकी संकल्पना का अहम योगदान रहा है, और उनके वैश्विक नेतृत्व के कारण कुवैत और पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थाई सकारात्मक परिवर्तन हुए
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के वरिष्ठ अधिकारियों ने 25 सितंबर 2020 को एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दिशा में किए जाने वाले सामूहिक प्रयासों पर विमर्श के लिए वर्चुअल बैठक में भाग लिया।
सीनेटर रॉथ: शुक्रिया, विदेश मंत्री जी। आपके शब्दों की सराहना करता हूं। वैसे अब आपके लिए मुश्किल काम है। हम आपको यहां मुश्किल ज़िम्मेदारी सौंप रहे हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप: ये मेरा बड़ा सम्मान है कि मैं संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहा हूँ।
विदेश मंत्री पोम्पियो: सुप्रभात। सबसे पहले मैं मंत्रीगण मनूशिन, एस्पर और रॉस, राजदूत क्राफ़्ट और राजदूत ओ’ब्रायन का उनके नेतृत्व के लिए और इस अहम मौक़े पर विदेश विभाग में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं।
ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका आतंकवाद और यहूदी-विरोधवाद के दुनिया के अग्रणी सरकारी प्रायोजक ईरान को मध्य पूर्व और दुनिया भर में मौत और तबाही फैलाने से रोकने के लिए जो भी ज़रूरी होगा वो करेगा। ईरान के परमाणु हथियार हासिल कर दुनिया के लिए ख़तरा बनने का इंतज़ार करने के बजाय, अमेरिका एक बार फिर अमेरिकी वैश्विक नेतृत्व की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं का निर्वाह करते हुए ज़िम्मेदारीपूर्ण कार्रवाई कर रहा है।
बुधवार, 23 सितंबर को, अमेरिका सरकार 75वीं संयुक्तराष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय कार्यक्रमों के सप्ताह के दौरान मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (यूडीएचआर) के निरंतर महत्व को उजागर करने के लिए एक वर्चुअल कार्यक्रम की मेज़बानी करेगी। इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो और संयुक्तराष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ़्ट के संबोधन शामिल होंगे, और उसके बाद एक परिचर्चा आयोजित की जाएगी जिसका संचालन लोकतंत्र, मानवाधिकार एवं श्रम मामलों के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट डेस्त्रो करेंगे।
ट्रंप प्रशासन ने हमेशा ये माना है कि मध्य पूर्व में शांति को सबसे बड़ा ख़तरा ईरान से है, जिसके क्रांति फैलाने के हिंसक प्रयासों ने हजारों लोगों की जान ले ली और लाखों निर्दोष लोगों के जीवन को बर्बाद कर दिया है। इतिहास गवाह है कि तुष्टीकरण इस तरह के शासन को केवल बढ़ावा ही देता है। इसलिए अमेरिका आज आतंक और यहूदी-विरोधवाद के दुनिया के अग्रणी सरकारी प्रायोजक ईरान पर पूर्व में समाप्त संयुक्तराष्ट्र के लगभग सभी प्रतिबंधों की पुनर्बहाली का स्वागत करता है।