संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भारत के लोगों को अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
आज, संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के संदर्भ में परमाणु-संबंधी प्रतिबंधों को फिर से लगाने की कार्रवाई कर रहा है जो कि 14 जुलाई, 2015 की संयुक्त व्यापक कार्य योजना (“JCPOA”) के संबंध में उठा लिए गए थे। इन कार्रवाइयों में ईरान के ऑटोमोटिव क्षेत्र में और स्वर्ण और कीमती धातुओं के उसके व्यापार पर प्रतिबंधों को फिर से लगाए जाने के साथ-साथ, ईरानी रियाल से संबंधित प्रतिबंध शामिल हैं।
"हमारी नीति ईरानी तानाशाही, इसके आतंकवाद की प्रायोजकता, और मध्य पूर्व और दुनिया भर में इसके सतत आक्रामकता के स्पष्ट नजरिये से देखे गये आकलन पर आधारित है।" -राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प:
वॉशिंगटन – आज, अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी सम्पत्ति कार्यालय (OFAC) ने कार्यकारी आदेश (E.O.) संख्या 13224 के अनुसार विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGTs) के रूप में समूह के दो वित्तीय सहायकों, हमीद उल हसन (हसन) और अब्दुल जब्बार (जब्बार) को आतंकवादी घोषित करके लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के धन उगाहने और सहायता नेटवर्कों को नियंत्रित करने के लिए आज कार्रवाई की।
डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अब्दुल रहमान अल-दख़ील को उस कार्यकारी आदेश (E.O.) 13224 की धारा 1(b) के अंतर्गत विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित किया है, जो ऐसे विदेशी व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाता है जिन्होंने आतंकवाद के ऐसे कार्य किए हैं या जो ऐसे कार्य करने का अत्यधिक जोखिम प्रस्तुत करते हैं जिनसे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति या अमेरिका की अर्थव्यवस्था खतरे में पड़ जाती है।
वाशिंगटन, डी.सी. - आज, अमेरिकी व्यापार और विकास एजेंसी ने जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (METI) के साथ तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) वैल्यू चेन और प्राकृतिक गैस सहयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की।
वाशिंगटन, डी.सी. - आज, अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी (USTDA) ने भारत के आंध्र प्रदेश में एक 41-मेगावॉट हाइब्रिड पवन, सौर, और ऊर्जा भंडारण विद्युत संयंत्र के लिए तकनीकी डिज़ाइन और परियोजना नियोजन के कार्य में सहायता देने के एक अनुदान पर हस्ताक्षर किए। अनुदानदाता IL&FS एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (IEDCL) भारत में एक निजी क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी है।
प्रशासक ग्रीन: धन्यवाद, और गुड मार्निंग परिचय देने के लिए धन्यवाद, सेलिना। आप सभी को मेरा नमस्कार। इसलिए जैसा कि सेलिना ने शालीन शब्दों में सुझाव दिया है, मेरे पास एक अलग करियर था, जिसमें कई क्षेत्र और कई किनारे शामिल रहे हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान में कल बीते दिन हुए चुनाव के परिणामों पर ध्यान देता है। संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तानी लोगों के साहस की सराहना करता है, जिनमें बहुत सी महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने वोट दिया और अपने देश के भविष्य को निर्धारित करने का संकल्प दिखाया।
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रतिनिधियों के तौर पर हम आतंकवादरोधी या सुरक्षा से जुड़े मसलों के नाम पर अधिकारियों द्वारा धार्मिक आजादी के उल्लंघन, धार्मिक समूहों को निशाना बनाने और शांतिपूर्ण राजनीतिक विरोधियों तथा धार्मिक समुदायों के सदस्यों के दमन को सही ठहराने की निंदा करते हैं।