rss
नवीनतम समाचार
2020-09-03

विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के अलग होने के बारे में अपडेट

अमेरिका लंबे समय से दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य और मानवीय सहायता देने वाला दुनिया का सबसे उदार प्रदाता रहा है। अमेरिकी करदाताओं के समर्थन से यह सहायता  यथोचित उम्मीद के साथ प्रदान की जाती है कि यह एक प्रभावी उद्देश्य के लिए है, और ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचता है।


2020-09-02

विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो का संवाददाता सम्मेलन

विदेश मंत्री पोम्पियो:  सुप्रभात। आप सबों को देखकर खुशी हो रही है।
मैं आज अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षवाद से अपनी बात शुरू करना चाहता हूं। ट्रंप प्रशासन चाहता है कि बहुपक्षीय संस्थाएं काम करें, वास्तव में काम करें। लेकिन सिर्फ़ कहने भर के बहुपक्षवाद, बस एक कमरे में जमा होकर बातें करने, का कोई लाभ नहीं होता।


2020-09-01

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक संदेश

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बारे में जानकर अमेरिका को गहरा दुख हुआ है। आधी सदी से भी अधिक के अपने विशिष्ट सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति मुखर्जी ने सांसद, कैबिनेट मंत्री और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में भारतीय जनता के लिए अथक कार्य किया था।

यहां उपलब्ध:

2020-08-25

अमेरिका की बर्मा में न्याय और जवाबदेही की सतत मांग

बर्मा के सुरक्षा बलों द्वारा हज़ारों रोहिंग्या पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ़ क्रूर हमले शुरू किए जाने के तीन साल बाद, अमेरिका पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने की अपनी मांग को दोहराता है।

यहां उपलब्ध:

फ़ॉरेन नारकोटिक्स किंगपिन डेज़िगनेशन एक्ट के तहत चीन के नागरिक और हांगकांग की कंपनी को नामित करने की कार्रवाई

आज वित्त विभाग के विदेशी परिसंपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफ़एसी) ने दुनिया के सबसे प्रमुख डग्स तस्करों में से एक चीनी नागरिक झंग ताओताओ को प्रतिबंधों के लिए नामित किया है। झंग और हांगकांग स्थित उपक्रम एलिराइज़ टेक्नोलॉजी ग्रुप कंपनी लिमिटेड को फ़ॉरेन नारकोटिक्स किंगपिन डेज़िगनेशन एक्ट (किंगपिन एक्ट) के तहत अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में उनकी भूमिका के लिए नामित किया गया है।

यहां उपलब्ध:

अंतरिक्ष पर अमेरिका-जापान समग्र वार्ता की सातवीं बैठक

अमेरिका और जापान के शिष्टमंडल टोक्यो में 26 अगस्त को अंतरिक्ष पर अमेरिका-जापान समग्र वार्ता की सातवीं बैठक में भाग लेंगे।

यहां उपलब्ध:

राष्ट्रपति एर्दोगान की हमास नेतृत्व से मुलाक़ात

अमेरिका को तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान द्वारा 22 अगस्त को इस्तांबुल में हमास के दो नेताओं की मेज़बानी किए जाने पर गंभीर आपत्ति है। हमास को अमेरिका एवं यूरोपीय संघ दोनों ने ही एक आतंकवादी संगठन नामित कर रखा है, और राष्ट्रपति एर्दोगान का आतिथ्य पाने वाले दोनों अधिकारी विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी हैं। अमेरिकी रिवार्ड्स फ़ॉर जस्टिस कार्यक्रम उनमें से एक व्यक्ति के आतंकवादी हमले, हाईजैकिंग और अपहरण के अनेक मामलों में शामिल होने के बारे में सूचनाएं जुटाने का प्रयास कर रहा है।

यहां उपलब्ध:

ईरानी मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता प्रतिबंधों के लिए नामित

अमेरिकी विदेश विभाग ने 21 अगस्त को, दुनिया में आतंकवाद के अग्रणी सरकारी प्रायोजक ईरानी शासन के लिए मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करने वाले 14 ईरानी नागरिकों पर वीज़ा प्रतिबंधों

यहां उपलब्ध:

2020-08-24

विदेश मंत्री पोम्पियो की ब्रितानी विदेश मंत्री राब से मुलाक़ात

निम्नांकित पाठ प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टेगस के हवाले से है:‎
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो ने आज जेरूसलम, इज़रायल में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से मुलाक़ात की।

यहां उपलब्ध:

2020-08-13

राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप ने क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए इज़रायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच ऐतिहासिक समझौता कराया

“हमारी परिकल्पना इस क्षेत्र और दुनिया के लिए शांति, सुरक्षा और समृद्धि की है। हमारा लक्ष्य है चरमपंथ को ख़त्म करने और हमारे बच्चों को ईश्वर की इच्छानुरूप एक आशावान भविष्य देने का उद्देश्य साझा करने वाले राष्ट्रों का गठबंधन बनाना।”
– राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप


    ईमेल अपडेट्स
    अपडेट्स के लिए साइन-अप करने या अपने सब्सक्राइबर प्राथमिकताओं तक पहुंचने के लिए कृपया नीचे अपनी संपर्क जानकारी डालें