आज का दिन ऐतिहासिक है और मध्य पूर्व में शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम। ज़ोरदार कूटनीतिक प्रयासों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने, इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमीराती युवराज मोहम्मद बिन ज़ायद के साथ, संबंधों को पूरी तरह से सामान्य बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
चीन मछली पकड़ने के सबसे बड़े कमर्शियल बेड़े को सब्सिडी देता है, जो निरंतर तटीय देशों के संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्रों का उल्लंघन करता है, तथा बिना अनुमति के और लाइसेंस समझौतों में तय मात्रा से अधिक मछली पकड़ता है। अवैध, गुपचुप और अनियंत्रित रूप से मछली पकड़ने, नियमों को तोड़ने और जानते-बूझते हुए पर्यावरणीय क्षति करने के इस दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड को देखते हुए, ये पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय क़ानून के शासन के लिए एकजुट खड़ा हो और बीजिंग से बेहतर पर्यावरणीय सुरक्षा की मांग करे।
अमेरिका ने मध्य पूर्व और दुनिया भर में आइसिस के अभियानों को जारी रखने में मददगार वित्तीय एवं भौतिक इंतजामों संबंधी सहयोग के नेटवर्कों के खिलाफ़ अपने प्रयासों को जारी रखते हुए आज दो आइसिस समर्थकों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है। आइसिस की अपनी कार्रवाइयों के लिए फ़ंड और अन्य सामग्री जुटाने और स्थानांतरित करने की क्षमता को बाधित करने के लिए काउंटर आइसिस फ़ाइनेंस ग्रुप के सह-संचालक के रूप में अमेरिका अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) 1999 से ही चीन में आरंभ आध्यात्मिक परंपरा फ़ालुन गोंग, तथा अपनी आस्था के अनुपालन के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले उसके शांतिपूर्ण अनुयायियों और मानवाधिकार रक्षकों के उन्मूलन का प्रयास करता रहा है। व्यापक सबूतों से ज़ाहिर है कि चीन सरकार आज भी इस समुदाय का दमन और उत्पीड़न जारी रखे हुए है, जिनमें कथित रूप से फ़ालुन गोंग के साधकों को यातनाएं देना और हज़ारों लोगों को हिरासत में रखा जाना शामिल हैं।
असद शासन ने कल सीरिया में तथाकथित संसदीय चुनाव का आयोजन किया। बशर अल असद इस संदेहास्पद चुनाव को कथित पश्चिमी साज़िश के खिलाफ़ अपनी एक सफलता के रूप में पेश करना चाह रहे हैं, लेकिन असल में यह असद द्वारा प्रायोजित अमुक्त चुनावों की लंबी श्रृंखला की ही नई कड़ी है, जिनमें सीरिया के लोगों के पास कोई वास्तविक विकल्प नहीं होता है।
आज विदेश विभाग सार्वजनिक रूप से विदेश विभाग, विदेशी गतिविधियां और संबंधित कार्यक्रम विनियोग अधिनियम 2020 की धारा 7031(सी) के तहत रूसी संघ के चेचन गणराज्य के प्रमुख रमज़ान कादिरोव को सार्वजनिक रूप से प्रतिबंधों के लिए नामित कर रहा है। नामित करने का यह कदम कादिरोव के चेचन गणराज्य में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन में शामिल होने के कारण उठाया गया है। विदेश विभाग के पास विस्तृत विश्वसनीय जानकारी है कि कादिरोव पिछले एक दशक से अधिक की अवधि में घटित मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन के कई मामलों के लिए ज़िम्मेदार हैं, जिनमें यातना और न्यायेतर हत्याएं शामिल हैं।
आज अमेरिका ने येवगेनी प्रिगोझिन की अस्थिरकारी वैश्विक गतिविधियों को और भी सीमित करने के लिए उन कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं जिन्होंने उसके लिए प्रतिबंधों से बचना संभव किया है— इस बार, सूडान में। इनमें शामिल हैं प्राइवेट मिलिट्री कंपनी (पीएमसी) वेगनर की सूडान स्थित प्रतिनिधि कंपनी एम इन्वेस्ट, उसकी सहायक कंपनी मेरो गोल्ड और उनके शीर्ष अधिकारी आंद्रेई मैंडल और मिखाइल पोटेप्किन।
विदेश विभाग को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 1 जुलाई 2020 को, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय बाल अपहरण के नागरिक पहलुओं पर 1980 की हेग संधि में पाकिस्तान के दाखिले को स्वीकार कर लिया।
विदेश मंत्री पोम्पियो: आप सभी का स्वागत है। मैं दो वर्षगांठों के उल्लेख के साथ अपनी बात शुरू करना चाहूंगा। प्रथम, 11 जुलाई को अमेरिका और वियतनाम ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 25वीं सालगिरह मनाई। ये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
पिछले दो हफ़्तों के दौरान दुनिया ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को हांगकांग की आज़ादी का गला घोंटते देखा है। चीन ने 1984 में दुनिया के सामने ब्रिटेन और हांगकांग के लोगों से वादा किया था कि वह हांगकांग को स्वतंत्र और मुक्त रखेगा, तथा 2047 ईस्वी तक वहां स्वायत्तता का ऊंचा स्तर बनाए रखेगा।