राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वादा किया था कि वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के उन अधिकारियों को दंडित करेंगे, जो हांगकांग की आज़ादी को कमज़ोर करने के लिए ज़िम्मेदार हैं। आज हम वो वादा पूरा करने के लिए क़दम उठा रहे हैं।
यातना के पीड़ितों के समर्थन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हम दुनिया भर के पीड़ितों और उत्तरजीवियों का सम्मान और समर्थन करते हैं। हम ये दिवस उस तारीख़ की सालगिरह पर मनाते हैं जिस दिन यातना और अन्य क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक बर्ताव या सज़ा के खिलाफ़ संयुक्तराष्ट्र की संधि लागू हुई थी; अब तक अमेरिका सहित 166 देश इस संधि की पुष्टि कर चुके हैं। अमेरिका पीड़ितों के जीवन को नष्ट कर सकने वाली इन प्रथाओं में संलग्न लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। दुख की बात है कि हमें अब भी दुनिया भर से यातनाओं की खबरें मिलती रहती हैं।
ईरानी शासन धातुओं के निर्यात से प्राप्त राजस्व का उपयोग नामित विदेशी आतंकवादी संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स तथा मध्य पूर्व और उससे आगे विभिन्न घातक गतिविधियों की फ़ंडिंग के लिए करता है।
परिस्थितियां हुवावे के खिलाफ़ होती जा रही हैं क्योंकि दुनिया भर के नागरिक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के निगरानी तंत्र के ख़तरे को पहचानने लगे हैं। दुनिया भर की दूरसंचार कंपनियों के साथ हुवाले के सौदे ख़त्म हो रहे हैं, क्योंकि विभिन्न देश केवल भरोसेमंद कंपनियों को ही अपने 5जी नेटवर्क में शामिल होने की अनुमति दे रहे हैं।
आज अमेरिका कार्यकारी आदेश 13599 के तहत उन पांच ईरानी जहाज़ कप्तानों पर प्रतिबंध लगा रहा है, जिन्होंने अवैध मादुरो शासन के समर्थन में वेनेज़ुएला को लगभग 1.5 मिलियन बैरल ईरानी पेट्रोल की आपूर्ति की थी।
विदेश विभाग ने आज विभिन्न देशों में आतंकवाद की स्थिति पर अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की जिसमें आइसिस, अल-क़ायदा, ईरान के छद्म संगठनों और अन्य अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के खिलाफ़ वैश्विक लड़ाई से संबंधित 2019 के प्रमुख घटनाक्रमों का विवरण है।
हम सीरिया के तल हलाफ़ में आतंकवादी हमले और कोबाने में हवाई हमले में मृत निर्दोष नागरिकों के परिवारों और घायल लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विदेश विभाग ने शस्त्र नियंत्रण, अप्रसार एवं निरस्त्रीकरण समझौतों एवं प्रतिबद्धताओं के समर्थन और अनुपालन के बारे में 2020 की अवर्गीकृत रिपोर्ट जोकि अनुपालन रिपोर्ट के नाम से भी जानी जाती है, कांग्रेस को सौंप दी है।
बीते दशक के दौरान और ख़ासकर महासचिव शी जिनपिंग के कार्यकाल में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने समाचार एजेंसियों के रूप में संचालित चीन की सरकारी दुष्प्रचार संस्थाओं का पुनर्गठन किया है और उन पर अपना नियंत्रण बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि, “पार्टी के स्वामित्व वाले मीडिया को ... पार्टी के उद्देश्यों को प्रतिबिंबित करना चाहिए, उन्हें पार्टी के प्राधिकार की रक्षा करनी चाहिए ... उनके कार्य बिल्कुल पार्टी के अनुरूप होने चाहिए।”
अमेरिका चीन द्वारा कनाडाई नागरिकों माइकल कोवरिंग और माइकल स्पेवर के खिलाफ़ औपचारिक आरोप तय किए जाने के फैसले से बेहद