विदेश मंत्री पोम्पियो: एंडर्स, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हार्दिक अभिवादन के लिए धन्यवाद। आज आप सभी के साथ यहां उपस्थित होना सुखद है, और कोपेनहेगन लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को नमस्कार। यहां आपके और महासचिव रासमुसेन, जो दुनिया भर के स्वतंत्रता-प्रेमी लोगों के मित्र हैं, के साथ होना सम्मान की बात है।
अमेरिका वैश्विक विदेशी सहायता देने के मामले में हमेशा निर्विवाद रूप से अग्रणी रहा है, आज भी है, और कोविड-19 महामारी की प्रतिक्रिया में हमारी नेतृत्वकारी भूमिका उदारता के उस रिकॉर्ड को बरक़रार रख रही है। आज हम पहले से ही जारी अपने प्रयासों को सुदृढ़ करते हुए, दुनिया के सबसे कमज़ोर समुदायों को इस घातक वायरस से मची तबाही से उबरने में मदद के वास्ते, नई मानवीय सहायता के रूप में लगभग 93 मिलियन डॉलर प्रदान कर रहे हैं। इस नई फ़ंडिंग से पूरे एशिया, अफ़्रीका और लैटिन अमेरिका सहित दुनिया भर के लोगों को मदद मिलेगी।
आज अमेरिका ने तेल के बदले भोजन कार्यक्रम की आड़ में वेनेज़ुएला के लोगों से चोरी किए गए तेल को ढोने वाली कंपनियों के एक नेटवर्क में सक्रिय प्रतिभागियों के खिलाफ़ प्रतिबंध लगा दिया है। इस उद्यम के तहत कथित रूप से मानवीय सहायता के लिए जमा धनराशि से लाखों का ग़बन किया गया, लेकिन वेनेज़ुएला के लोगों को भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया जैसा कि वादा किया गया था।
निम्नलिखित बयान का पाठ अमेरिका, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन की सरकारों, तथा यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि द्वारा जारी किया गया था।
तकनीकी प्रगति जहां अधिकाधिक अंतर्संबंधों को संभव करती है, वहीं यह जोख़िम का सामना कर रहे अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले बुरे तत्वों को शोषण का अधिक अवसर भी प्रदान करती है।
अमेरिकी नागरिक पॉल व्हीलन को रूस की एक अदालत द्वारा एक गुप्त मुक़दमे में, गुप्त साक्ष्यों के आधार पर, और बचाव पक्ष की गवाही की उपयुक्त गुंजाइश के बिना दोषी ठहराने के आज के फ़ैसले पर अमेरिका को बहुत रोष है। हमें इस बात की गंभीर चिंता है कि श्री व्हीलन को निष्पक्ष सुनवाई की गारंटी से वंचित किया गया, जोकि उन्हें रूस के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों के अनुरूप मिलना चाहिए।
अमेरिका सरकार की ओर से, मैं महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय को और महारानी का जन्मदिन मना रहे ब्रिटेन के लोगों को बधाई देता हूं।
दशकों से, अमेरिकी राजनयिकों ने संघर्ष को रोकने, आतंकवाद और हिंसक अतिवाद के मुक़ाबले और दुनिया भर में सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों में महिलाओं के नेतृत्व का समर्थन किया है।
विदेश मंत्री पोम्पियो: सुप्रभात। आज आपलोगों के साथ होना सुखद है। मैं यहां एक बार फिर, गर्व से, स्वतंत्रता और स्वतंत्र समाजों की बात करूंगा। भले ही अमेरिका हर दृष्टि से एक आदर्श राष्ट्र नहीं हो, लेकिन हम हमेशा एक अधिक परिपूर्ण संघ के लिए प्रयासरत रहते हैं, बेहतर करने की कोशिश करते हैं। हम आज भी मानव इतिहास का महानतम राष्ट्र हैं।
अमेरिका चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की दबाव डालने और डराने-धमकाने की नीति के खिलाफ़ अपने सहयोगी देशों और साझेदारों के साथ खड़ा है। नवीनतम उदाहरण में, बीजिंग ने कथित तौर पर ब्रिटिश बैंक एचएसबीसी को दंडित करने और ब्रिटेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण की अपनी प्रतिबद्धताओं को तोड़ने की धमकी दी है, जब तक कि लंदन हुवावे को 5जी नेटवर्क बनाने की अनुमति नहीं देता। शेन्ज़ेन स्थित हुवावे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के निगरानी तंत्र का एक हिस्सा है।